सहरसा : 21 – 22 फरवरी को होगा भव्य “बाबा मटेश्वर महोत्सव 2020”

0
407
- Advertisement -

सौरभ कुमार
कोशी की आस@मटेश्वर धाम, सहरसा

उत्तर बिहार व पड़ोसी देश नेपाल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम, सहरसा, बिहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर “बाबा मटेश्वर महोत्सव 2020” का भव्य आयोजन किये जाने का फैसला स्थानीय समिति ने लिया है, साथ ही संध्या 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का भी फैसला लिया गया है, जिसमें देश के नामाचीन कालाकार के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

न्यास समिति, मटेश्वर धाम के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव और स्थानीय श्रावणी मेला के जनक सह अध्यक्ष बाबा मटेश्वरधाम डाक एवं कांवरिया संघ के मुन्ना भगत ने “बाबा मटेश्वर महोत्सव 2020” के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महोत्सव के पहले दिन 21 फरवरी को कई गानों को अपनी आवाज़ देने वाले राइजिंग स्टार फेम अमर आनंद और प्रिया राज सहित कई अन्य गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

तमाम लोगों को महोत्सव में आमंत्रित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि महोत्सव के दूसरे दिन 22 फरवरी को मिथिला के सुपरस्टार मैथिली गायक-गायिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

- Advertisement -