बहन के हत्यारोपी भाई को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने साक्ष्य के साथ किया गिरफ्तार

0
169
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

जब देर शाम सदर थाना पुलिस अपने क्षेत्र में कोरोना से निजाद दिलाने हेतु लोकडॉन के तहत लॉगऑन को घर में रहने के लिए लाठी भांज रही रही थी। वहीं सदर थाना के नरियार स्थित परसाहा गॉव में सगे भाई ने अपनी बहन को ही चाकू घोंप कर मौत के नींद सुला दिया। घटना के महज कुछ घंटे बाद सदर थाना की पुलिस ने शानदार कार्यशैली का परिचय देते हुए हत्यारोपी सुशील कुमार साह को साक्ष्य के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

बताते चलें कि जिले के सदर थाना के परसाहा गांव के वार्ड नंबर-1 में सनकी सगे भाई ने चाकू गोदकर अपनी 14 वर्षीय बहन की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शाम ढ़लते हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे नशे में धुत सनकी भाई अपने घर पहुंचा और पहले से तैयार प्लानिंग के आधार पर उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। वह तब तक चाकू गोदता रहा जब तक बहन ने दम नहीं तोड़ दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक़्त वे सभी घर से बाहर थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। इधर घटना के संबंध में मृतिका की मां ने बताया कि आरोपी सुशील साह अपने दोस्तों के साथ बराबर घर में शराब लेकर आता और अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पीता था। जिसका विरोध पिता से लेकर परिवार के सभी लोग करते थे। पांच दिन पूर्व सुशील साह अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पी रहा था। इसपर परिजनों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी और चला गया।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बहन के हत्या का आरोपी सुशील की बहन का गॉव के ही एक लड़का से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार सुशील ने अपनी बहन को मना किया लेकिन वह नहीं मानी। कल भी उसने अपनी बहन को गॉव के लड़का से बात करते हुए देखा और उसी बात को लेकर आँगन में ही सुशील ने अपनी बहन को चाकू से घोंप कर मौत के नींद सुला दिया।

घटना के सम्बन्ध में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि मृतिका कोमल कुमारी (काल्पनिक नाम) की मां ने सदर थाना में बयान देकर कहा है कि उसके बेटे सुशील कुमार ने चाकू घोंप कर हत्याकांड को अंजाम दिया है। बयान के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी सुशील को हत्या में किये गए हथियार एवं खून से लथपथ कपड़ा बरामद किया गया। मृतिका की माँ शारदा देवी के दिये बयान के अलावे भी कई अन्य बिन्दुओ पर भी अनुसंधान करने हेतु कांड के अनुसन्धानकर्ता मनोज कुमार बच्चन को निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -