बख्तियारपुर(सहरसा): संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित।

0
83
- Advertisement -

बख्तियारपुर: प्रखंड मुख्यालय अवस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष के आवास में भाजपा नेताओं एवम कार्यकर्ताओ की बैठक में बूथ स्तर से मंडल स्तर तक मतदाताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिये जन जागरूकता अभियान शुरू करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, संचालन महामंत्री सोनू कुमार एवम रौशन राज बादशाह प्रखंड में आयोजित बैठक में मौजूद थे। जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार एवम जिला मंत्री संजीव कुमार भगत ने संघटन को मजबूत बनाने के लिये बूथ स्तर तक सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार जी ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह टीम और अच्छे तरीके से काम करेगी।

- Advertisement -

साथ ही नवनियुक्त जिला मंत्री पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत जी ने कहा कि अभी युवाओं के धेय के साथ काम करने की आवश्यकता है। कुछ असामाजिक तत्व के लोग एनआरसी और एनपीआर के विरोध में लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे है। वहीं नवनियुक्त नगर महामंत्री रौशन राज बादशाह एवम सोनू कुमार ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। युवाओं की एक टोली बना कर घर घर जाकर सीएए एवम एनआरसी को लेकर आमजनों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनू कुमार एवम रौशन राज बादशाह को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया।जबकि युवा अध्यक्ष गोपाल शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी राजीव कुमार विकी एवम रॉक राज चौरसिया,मीडिया प्रभारी राकेश रंजन,कार्यसमिति सदस्य बुटन मिस्त्री,नीलम भगत,विजय भगत,संतोष मोदी,आजाद गुप्ता,शेखर भगत,भवेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ को बनाया गया है।

सोनू कुमार
कोशी की आस@बख्तियारपुर, सहरसा

- Advertisement -