बेहतर पुलिसिंग के लिए सहरसा एसपी का युवा कॉंग्रेस द्वारा सांकेतिक स्वागत

0
129
- Advertisement -

सहरसा: वर्षों बाद सहरसा पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही और संलिप्त अपराधियों का गिरफ्तारी पर सहरसा युवा कांग्रेस ने सहरसा पुलिस कप्तान लिपि सिंह को बधाई दिया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने बताया कि मेरे नेतृत्व में सलाम सहरसा एस पी खून से लिखकर स्वागत किया गया। वहीं कागज पर लिखे गए सांकेतिक स्वागत को जगह जगह चिपका कर सार्वजनिक किया गया।

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर एस पी महोदया के सख्त कदम से जनता भय के माहौल से बाहर निकल रही है। वही प्रदेश सचिव मृणाल कामेश ने एसपी के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि जिले में कम उम्र के युवाओं में कोरेक्स के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कॉरेक्स कारोबारी पर दमनात्मक कार्रवाई जनता की मांग है। मौके पर यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -