सहरसा – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। सहरसा से भाजपा के युवा नेता पंकज ठाकुर को दोबारा प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है साथ ही भाजयुमो सुपौल का प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
वहीं पार्टी के द्वारा नया दायित्व मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, सहित प्रदेश एवं जिला के वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंकज ठाकुर ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता के ऊपर प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिस उम्मीद से भरोसा किया गया है। मैं उसपर शत-प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।
उनके मनोयन पर सहरसा के पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, डॉ0 आलोक रंजन, सुरेन्द्र यादव, डॉ0 रामनरेश सिंह, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह कार्तिक सिंह, लाजवंती झा, बिजय बसंत, प्रो0 गौतम कुमार, शशिशेखर सम्राट, वार्ड आयुक्त बिनय ठाकुर, शशि सिंह राजपूत सहित अन्य ने बधाई दी है।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा