सहरसा – नगर मंडल भाजयुमो द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सदर अस्पताल के नज़दीक महादलित टोला में बच्चों के बीच पठन -पाठन सामग्री तथा चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने किया। जानकारी देते हुए प्रिंस सिंह ने कहा कि हम युवा हैं हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए इसीलिए सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शिक्षा पर जोर दिया गया और आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है।
शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यहीं कारण है कि हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है” इसीलिए आज हमलोगों ने बच्चों के बीच पठन पाठन सामिग्री का वितरण किया।
वहीं कार्यक्रम की संचालन करते हुए युवा मोर्चा लीगल सेल के जिला संयोजक राहुल सिंह ने कहा कि देश के पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह का कार्यक्रम के अंतर्गत आज हमलोगों ने बच्चों के बीच पठन पाठन सामिग्री का वितरण किया। क्योंकि हमलोग समाज को गढ़ने की जिम्मेवारी अपने उपर रखते है। समाज को हमेशा अपना परिवार मान कर उसके हर विपत्ति के क्षण में खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक शशिशेखर सम्राट, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बसंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला प्रभारी भाजयुमो सुपौल पंकज ठाकुर, अमित आनंद, बिपिन कुशवाहा, राहुल सिंह, नगर महामंत्री मणि राजहंस, आदर्श सिंह, सूरज वीरेंद्र स्वर्णकार, प्रवेश गुप्ता मौजूद रहे।
रितेश हन्नी
कोशी की आस@सहरसा