रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा
लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य के लाखों लोग शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात पार्टी के प्रदेश नेता सह जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार नायक और अंशुमन सिंह ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कही। लोजपा नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 14 मार्च को रथयात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचेंगे। स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा करेंगे।
गांधी मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय जिलास्तरीय तैयारी समिति बनाई गई है। इस समिति में विधान पार्षद नूतन सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, प्रदेश नेत्री सरिता पासवान के अलावा सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कुछ सक्रिय साथियों को शामिल किया गया है। इनलोगों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने समय पर सदस्यता लक्ष्य को पूरा कर लिए जाने का आश्वासन दिया है।
मौके पर प्रधान महासचिव राजीव सिंह राजू, दलित सेना जिलाध्यक्ष रामविनय पासवान, युवाध्यक्ष पवन यादव, छात्र अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, सलखुआ अध्यक्ष आलोक भारती, महिषी अध्यक्ष सुकन पासवान, प्रदीप पासवान आदि मौजूद रहे।
रैली को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रचार पर बल
गांधी मैदान की रैली को सफल बनाने के लिए परिसदन में दोनों जिला प्रभारी की मौजूदगी में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता एवं दलित सेनाध्यक्ष रामविनय पासवान के संचालन में हुई बैठक में रैली का व्यापक प्रचार- प्रसार करने और पंचायत स्तर तक सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जबावदेह बनने की अपील की गई। मौके पर बलराम पासवान, साहेब पासवान, अजीत पासवान, विवेक झा, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।