बिहार में नहीं होगा लागू NRC, लोगों ने दी प्रक्रिया, बताया ऐतिहासिक फैसला

0
81
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

बिहार में एनपीआर और एनआरसी लागू नहीं होगा, उसको लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित सभी सदस्यों के द्वारा कर दिया गया है। इस पर कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिया है। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ओवेश करनी उर्फ चुन्ना ने कहा कि आज विधानसभा में जो यह काला कानून को बर्खास्त किया गया है। उससे हमे तनिक भी खुशी नही हुई क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री देश स्तर के नेता और रहनुमा भी हम मुस्लिम समुदाय से आते है। हमारे ऊपर कितनी भी सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जाय मैं बर्दास्त कर लूंगा। लेकिन जब हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या देश के संविधान से छेड़छाड़ करें ये कतई बर्दाश्त नहीं होगा। हमलोग बिहार के निवासी हैं जहां महापुरुष अपने बलिदान से स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाये है।

- Advertisement -

वहीं उमर हयात गुड्डु ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इनकी मंशा क्या है ये इन्हें भी पता नहीं है। जाति, धर्म, मजहब के नाम पर लोगों को गुमराह करना छोड़ दे सीएम। इसको लेकर पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अकबर हुसैन, मोहम्मद शेर आफगान मिर्जा, तारिक खान, मोहम्मद इसराईल राईन, महताब आरिफ, मोहम्मद कौशर, मोहम्मद सजजाद, सरवर, समशीर अली, फारुक रजा, डॉक्टर जफर इमाम डॉक्टर खुशीद आलम, अलीखान तारिक, उमेश राम, अवधेश राम, अशोक भगत, महेंद्र चौरसिया, पप्पू केशरी, दिनेश चौधरी, सोएब सानू आदि ने खुशी जाहिर की है।

- Advertisement -