बिहार की 5 विस. सीटों पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव कराने का किया गया एलान

0
205
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार की 5 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव कराने का एलान किया है। उप-चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। बता दें कि सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, नाथनगर और दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। इन पांच सीटों में किशनगंज से कांग्रेस और बाकी के चार विस क्षेत्रों पर जेडीयू के विधायक थे। जेडीयू ने 4 विधायकों को लोकसभा का टिकट दिया था जबकि कांग्रेस ने किशनगंज से विधायक को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सभी पांच विधायकों ने विस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

- Advertisement -


चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इन दोनों राज्यों में एक ही दिन 21 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का 5 साल का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

- Advertisement -