भाजपा कार्यालय में नव निर्वाचित विधायक डॉ आलोक रंजन झा के लिए अभिनंदन समारोह

0
251
- Advertisement -

सहरसा : भाजपा कार्यालय, सहरसा में आज नव निर्वाचित विधायक डॉक्टर आलोक रंजन झा के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अभिनंदन समारोह के दौरान मंच का संचालन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विधायक डॉक्टर आलोक रंजन को माला और पाग पहना स्वागत करते हुए कहा कि यह अभिनंदन उन तमाम कार्यकर्ताओं का है जिनके मेहनत और लगन से आज भाजपा को जीत मिली है।

- Advertisement -

विधायक डॉक्टर रंजन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है। सहरसा की जनता ने हमें दुबारा मौका दिया है, सहरसा के अधूरे काम को पूरा करने को प्रयास करेंगे।

अभिनंदन समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, राजीव रंजन, विभाग प्रचारक संतोष कुमार, रविन्द्र झा ‘फुल बाबू’, विपिन प्रकाश झा, बजरंग गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

निखिल झा
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -