सहरसा – भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता द्वारा युवा नगर अध्यक्ष के रूप में प्रिंस सिंह को मनोनीत किया गया। मनोनयन की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के संकल्पों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हमेशा से तत्पर रही है।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य संगठन के विचारधारा को साथ लेकर चलते हुए संगठन के मूल मंत्र पर काम करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रिंस सिंह की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के विचारों के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए युवा नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वही प्रिंस सिंह ने अपने मनोनयन पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके द्वारा दिए गए हर एक निर्देशों का पालन निष्ठा पूर्वक मर्यादा में रहकर संगठन भाव के साथ करते रहेंगे।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए एवं अपने संगठन के मूल मंत्र और विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपनी निष्ठा और लगन एवं अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। ज्ञात हो कि प्रिंस सिंह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाविद्यालय छात्र प्रमुख रह चुके हैं। साथ ही साथ छात्र संघ चुनाव 2018 में सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय से कोषाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार भी रह चुके हैं। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका वर्षों से निभाते आ रहे हैं। प्रिंस सिंह के मनोनयन पर सभी विचार परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है। प्रिंस सिंह के इस युवा अध्यक्ष के रूप में मनोनयन पर सभी लोगों ने हर्ष जताकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिया।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा