सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती अमन चौक शाहीनबाग में CAA, NRC एवं NPR के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं धरना के 21वें दिन धरना दे रही महिलाओं के सम्मान एवं समर्थन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन के नेतृत्व में शाहीनबाग बस्ती में एक दिवसीय उपवास एवं मौनव्रत रखा गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही नीति के चलते संपूर्ण देश में अराजकता की स्थिती बना हुआ है। देश के सभी जिला में महीनों से मुश्लिम माँ बहन CAA, NRC एवं NPR के खिलाफ धरना पर है और केंद्र सरकार के पास इनसे संवाद करने तक का समय नही है।
उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र का सम्मान नहीं होना ही संविधान पर खतरा को दर्शाता है और संविधान बचाने की संघर्ष और लराई में कांग्रेस धरणार्थी के साथ है। सुदीप कुमार सुमन ने कहा की देश की जनता को महँगाई, बेरोजगारी, और भरष्टाचार से निजात दिलाने के बदले सरकार CAA और NRC में उलझा कर रख दिया है। तीन तलाक कानून को मंजूरी देकर मुश्लिम महिला के प्रति हमदर्दी दिखाने वाले भाजपा की सरकार महीनों से सरको पर दंड में धरना दे रही लाखों महिला से संवाद करने से क्यों हिचकती है।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो विधानंद मिश्रा, रामसागर पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा किरण मेहता, NSUI जिला अध्यक्ष विराज कश्यप, सत्यनारायण चौपाल, अमित कन्हैया, कुणाल कामेश, प्रो संजीव कुमार झा, नितीश कुमार, घनश्याम, लक्ष्मन, मन्शु यादव, अजय कुशवाहा, मोहम्मद अवाश ने भी उपवास एवं मौनव्रत में अपना समर्थन दिया।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा