देश और समाज की जिम्मेदारियों से अवगत कराता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद – डॉ० सुग्रीव

0
43
- Advertisement -

सहरसा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार का अतिथि प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में आगमन सहरसा हुआ। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष भर नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करके राष्ट्र एवं समाज का कार्य करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1948 से लेकर समाज के हर वर्गों के साथ खड़े होकर हर समस्याओं में समाधान देने का काम करते आई है। इसी क्रम में सदस्यता अभियान के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं के अंदर अपने राष्ट्र के प्रति अपने समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराने का काम विद्यार्थी परिषद करती है। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहरसा इकाई का लक्ष्य 10000 छात्र छात्राओं को जोड़ना है।

- Advertisement -

ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर इस बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विश्व विद्यालय संयोजक सह सीनेट सदस्य भवेश झा पालक कार्यकर्ता के रूप में मौजूद रहे। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुजीत सान्याल ने विद्यार्थी परिषद के सेवा कार्य को अवगत कराने का काम किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, विभाग प्रमुख मुरारी मयंक, विभाग संयोजक रोशन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा, जयंत जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को ऑनलाइन सदस्यता के माध्यम से जोड़ने को लेकर प्रेरित करने का आवाहन किया। जिला सदस्यता प्रभारी के रूप में हर्ष सागर को पूरे जिले के अंदर विभिन्न इकाइयों में जाकर सदस्यता के काम को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

मौके पर जिला SFD प्रमुख प्रमुख गौरव ठाकुर, सत्यम आनंद, अंजलि सिंह मोना, मनीष छोटू, अमरजीत कुमार, विकास साह, कृष्णकांत गुप्ता,अनित सिंह, अरविंद कुमार मुन्ना,अभिनंदन सिंह, अंकुश कुमार, सूरज शांडिल्य सहित अन्य मौजूद रहे।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -