सहरसा : 25 वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव 2019 में समूह गायन में स्मिता झा को प्रथम स्थान।

0
532
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

जिले के लक्ष्मीनाथ गोसाईं,कला भवन सहरसा में आयोजित दो दिवसीय 25 वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव 2019 बुधवार को सम्पन्न हो गया। 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित इस उत्सव में प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

निर्णायक मंडल द्वारा बुधवार को प्रतियोगिता के सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को एडीएम सहरसा, मुक्तेश्वर सिंह और प्रो. गौतम सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं तथा उसमें चयनित प्रतिभागियों के विवरण निम्न हैं-
1. विधा:- एकल लोक गायन
पहला स्थान :- शंकर पासवान
दूसरा स्थान :- स्मिता झा
तीसरा स्थान :- रश्मि कुमारी

  1. विधा :- समूह लोक गायन
    पहला स्थान :- स्मिता झा ग्रुप
    दूसरा स्थान :- बब्बी कुमारी ग्रुप
    तीसरा स्थान :- *****

  2. विधा :- शास्त्रीय गायन
    पहला स्थान :- श्रेया झा
    दूसरा स्थान :- रश्मि कुमारी
    तीसरा स्थान :- शाक्षी कुमारी

  3. विधा :- कत्थक नृत्य
    पहला स्थान :- सुषमा कुमारी
    दूसरा स्थान :- प्रियांशी राज
    तीसरा स्थान :- श्रेयाजी

- Advertisement -