रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा
कोशी कमिश्नरी के चर्चित सर्जन डॉ पीके मल्लिक का देर रात बंगलोर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। डॉ पीके मल्लिक न सिर्फ सहरसा बल्कि समूचे कोशी कमिश्नरी के आम जनमानस के नजरिए से एक प्रसिद्ध सर्जन थे। वे गंगजला, सहरसा स्थित अपने क्लीनिक के माध्यम से वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे।
बिहार की शान में चार चाँद लगाने वाले सुपौल के गणपतगंज निवासी डॉक्टर मल्लिक सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। डॉक्टर साहब का धर्म से प्रति काफी लगाव था। वे भगवान विष्णु के भक्त थे। उनके द्वारा बिहार के सुपौल जिले के गनपतगंज में कई एकड़ों में विष्णु धाम के नाम से विष्णु मंदिर का निर्माण कराया गया जो भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के मानचित्रों में अंकित है। यूँ तो इस संसार में बहुतरे लोग होते हैं, पर उनमें बिरले ही अपनी सभ्यता-संस्कृति की विरासत छोड़ जाते है, जो आपकी कार्यशैली को सदा अमिट बनाकर रखेगी।
डॉ मल्लिक का बीते कुछ वर्षों से बंगलोर के अपोलो अस्पताल से ईलाज चल रहा था। अब तक प्राप्त सूचना अनुसार आईएमए सहरसा के डॉक्टर आज 11 बजे सदर अस्पताल में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धाजंलि देंगे तथा उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना करेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
कोसी की आस परिवार की ओर से डॉक्टर साहब को विनम्र श्रद्धांजलि।