गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया पौधारोपण

0
98
- Advertisement -

सहरसा – 2 अक्टूबर /आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेविकाओं के द्वारा पौधे लगाए गए।

- Advertisement -

पर्यावरण संरक्षण के बचाव लिए पौधारोपण जरुरी है :

डीपीओ रीता सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण बचाव के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। जहां तक हरियाली होगी वही तक खुशहाली होगी इस उद्देश्य के साथ पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान पर भी जोर :

आईसीडीएस के डीपीओ रीता सिन्हा ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पौधारोपण के साथ ही साफ – सफाई पर भी जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र भ्रमण पर बच्चों को उनके माता-पिता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पूरे जिले में एक साथ स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया।

आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में कई फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें ,आम, सहजन, अमरूद पपीता, पीपल आदि पौधे शामिल है।

दिवाल लेखन के माध्यम से भी किया जा रहा है जागरूक :

राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक रौनक प्रताप सिंह ने बताया कि सेविकाओं के द्वारा दिवाल लेखन के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश दिया जा रहा है तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। सेविकाओं द्वारा- जहां हरियाली वहां खुशहाली, भविष्य हमारा खुशहाल बनेगा अगर आज से वृक्ष बचेगा, एक जीवन हर आंगन स्वच्छ पर्यावरण, पेड़ पौधे हैं मानव के लिए वरदान मत करो इनका अपमान, जागरूक बनिए वृक्षों को काटने से बचिए जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

युगेश्वर कुमार
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -