घर के नजदीक स्वर्ण कारीगर को अपराधियों ने गला रेतकर किया जख्मी

0
87
- Advertisement -

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 23 में किराए के मकान में रहकर स्वर्ण कारीगर का कार्य करने वाले दिनेश ठाकुर को शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने घर से लगभग सौ फीट की दूरी पर गला रेत जख्मी कर दिया।

परिजनों के अनुसार सुबह लगभग छह बजे जब वे घर से निकले थे। कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रही एक महिला की नजर घायल दिनेश पर पड़ी, उसने हल्ला किया तब जाकर आसपास के लोग जुटे फिर जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी कुछ बोल नही पा रहा है। जिसके कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

- Advertisement -

सदर थाना के एएसआई सुशील सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी गली व लोगो की कम आवाजाही होने के कारण इस रास्ते में हमेशा कॉरेक्सबाज लड़के घूमते नजर आते है। जिसका विरोध करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है। सड़क के बगल में खाली जमीन होने के कारण हमेशा गलत चरित्र के लड़कों की आवाजाही होती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -