सहरसा में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिर चली गोली, गोलू यादव जख्मी।

0
2138
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

बीते कुछ महीनों से बिहार में अपराधियों द्वारा एक बार फिर से तथाकथित जंगल राज वाले समय की याद दिलाया जा रहा है।और उसका उदाहरण आपको बिहार के सहरसा जिले में भी देखने को मिल जाएगा। जहाँ बीते कुछ दिनों में आपसी वर्चस्व विवाद अथवा जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना से लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

वर्तमान घटना सदर सहरसा में हुई है, जहाँ आज सुबह-सुबह शहर के पंचवटी चौक निवासी युवक गोलू यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घर वालों के अनुसार सुबह जब गोलु यादव तिरंगा चौक की और से अपने घर पंचवटी चौक आ रहा था तो अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समीप घटना को अंजाम दिया।

पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने गोलू यादव पर कई चक्र गोली चलाया और मौके से फरार हो गया। वहाँ मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में जख्मी युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ स्थिति नाजुक बनी हुई है। गोलीबारी की घटना सुन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस कप्तान राकेश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थाना सहित जिले के विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों ने निजी नर्सिंग होम पहुंचकर घायल युवक की स्थिति जानी। इसी दौरान मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी जिसे डॉक्टरों द्वारा निकाल लिया गया। डॉक्टर द्वारा जख्मी युवक की स्थिति फिलहाल खतरें से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रथम दृष्टया गोलीबारी की घटना आपसी विवाद का लगता है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाला युवक का नाम सामने आया है, छापामारी जारी है। जल्द ही गोलीकांड में शामिल युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

जानकारी हो कि लगातार हो रही गोलीबारी की घटना के आक्रोश में आमलोगों ने शहर के कई चौक – चौराहों पर आगजनी कर गुस्सा जताया और जमकर नारेबाजी भी की।

- Advertisement -