रितेश : हन्नी
कोसी की आस @सहरसा।
स्थानीय नेताओं ने दी बधाई
जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के पार्टी और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी दीपावली की संध्या को जारी कर दी है। राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा कर दी गयी है। कार्यकारिणी में पूर्व विधायक लखन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी ललन कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सहरसा के वरीय जदयू नेता अक्षय झा को स्थान दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिहार से पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यगण राज्य कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। 19 महासचिव, 11 सचिव और 38 संगठन प्रभारी बनाये गये हैं। कार्यकारिणी में 59 लोगों को जगह दी गयी है। अलग-अलग 30 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के नामों की भी घोषणा कर दी गयी है।
अक्षय झा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, मो० मोहिउद्दीन राईन, रेवती रमण सिंह, विजय झा, विष्णुदेव मिश्रा, दिनेश पासवान, गणेश गौरव, चन्द्र भूषण झा, विपीन सिंह, अमर यादव, विनय यादव, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष गौरव बंटी सहित जदयू के अन्य सदस्यों ने बधाई दी।