सहरसा : ऐतिहासिक रहा कन्दाहा सूर्य महोत्सव, कई नामचीन हस्तियों ने किया शिरकत।

0
609
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा।

जिले के महिषी में सूर्योपासना के महापर्व के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कन्दाहा सूर्य मंदिर में सोमवार को एकदिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया। गाँव के युवा मुखिया राहुल राज के अथक प्रयास से सूर्य महोत्सव आयोजित किया गया। कन्दाहा में आयोजित तीसरे सूर्य महोत्सव का उद्धघाटन मुख्य अतिथि उग्रतारा न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रमिल कुमार मिश्र, रालोसपा जिलाध्यक्ष सह मुखिया वीरगाँव शिवेंद्र सिंह “जिशु”, पस्तपार मुखिया राहुल राज, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, आरापट्टी मुखिया शांति लक्ष्मी चौधरी, आजाद युवा विचार मंच के अध्यक्ष शैलेश झा, अक्षय चौधरी, मृत्युंजय झा, बाबूकान्त झा, परमानन्द लाल दास, सुरेश लाल सहित सम्मानित लोगों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।

- Advertisement -

उग्रतारा न्यास कमिटी के उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में सूर्य मंदिर की ऐतिहासिकता बताते कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की धरोहर है। मिथिला क्षेत्र सदा से बौद्धिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सम्पदा का सिरमौर रहा है, लेकिन इसका समुचित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने इस स्थल के विकास के साथ सूर्य महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के प्रयास शुरू कर देने की बात बताते कहा कि आपका सहयोग रहा तो जल्द सफलता मिल जाएगी। पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव एवं रालोसपा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह “जिशु” ने आयोजकों को मन्दिर के विकास एवं महोत्सव को राजकीय दर्जा मिलने के लिए प्रयास करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए, इसमें हरसम्भव सहयोग का वचन दिया। आरापट्टी पंचायत की मुखिया शांति देवी उर्फ शांति लक्ष्मी चौधरी ने इस आयोजन के लिए पस्तवार के मुखिया राहुल राज सहित आमजनों का बधाई दिया।

पस्तवार पंचायत के युवा मुखिया राहुल राज ने कहा कि आप सभी जग गए हैं और मेरा साथ दे रहे हैं, तो यहां का विकास सुनिश्चित है। आने वाले दिनों में आपका यह छोटा महोत्सव राज्य स्तर का महोत्सव बन सकता है। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। मुखिया ने कहा कि आपका आशीर्वाद मिलता रहा तो इस महोत्सव को मन्दिर के ख्याति के अनुरूप राष्ट्र के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

उद्घघाटन सत्र के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया राहुल राज की 5 वर्षीया पुत्री आरोही ने मेरे दिल में बस गए सहित अन्य तीन गीतों पर डांस की प्रस्तुति कर महफिल में बैठे हरेक दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर करते हुए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान सहरसा के सचिव वन्दन कुमार वर्मा, निर्देशक कुंदन वर्मा के नेतृत्त्व में कत्थक नृत्यांगना चांदनी चौधरी एवं रिया की प्रस्तुति सहित अदिति, तन्वी, अदिति झा, अदिति सिन्हा, पल्लवी, आकांक्षा एवं अनुष्का के एकल एवं ग्रूप डांस पर मंत्रमुग्ध दर्शकों ने जमकर ताली बजा कलाकारों का हौसला बढ़ाया। महोत्सव के अंतिम चरण में आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया, महोत्सव के उद्घघाटन सत्र के बाद रातभर स्थानीय लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाते और झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस बल का काफी सहयोग रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

- Advertisement -