किसान विरोधी बिल के खिलाफ जाप ने किया बिहार बंद, सहरसा में भी दिखा बंद का मिलाजुला असर

0
54
- Advertisement -

सहरसा – जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आहवान पर किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ बिहार बंद के सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मेहबूब आलम जीबू जी के नेतृत्व में पूरे सहरसा सहर में घूम – घूमकर कर किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ सभी लोगो को जागरूक किया और सहयोग एवं समर्थन मांगा।

किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों अध्यादेश को तत्काल वापस ले सरकार, अध्यादेश किसान विरोधी और जन विरोधी है – रंजन प्रियदर्शी

- Advertisement -

मौके पर उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह भावी प्रत्याशी सहरसा विधानसभा रंजन प्रियदर्शी ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों अध्यादेश को तत्काल वापस ले। रंजन प्रियदर्शी ने कहा ये अध्यादेश किसान विरोधी और जन विरोधी है। इससे किसानों की जमीन और उनकी उपज दोनों पूंजीपतियों को देने की साज़िश चल रही है। जहां किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल भी दिल्ली की सरकार दिलाने में सक्षम नहीं है। ऐसी परिस्थिति में ये तीनों अध्यादेश लाना किसान के उपर दोहरी मार है। इस अध्यादेश को तुरंत वापस लिया जाय ऐसा उन्होंने आहवान किया।

पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष समीर पाठक, सक्रिय कार्यकर्ता अमरज्योति जयसवाल, जयदेव पासवान उर्फ मुन्ना, नगर अध्यक्ष राहुल भगत, कहरा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष नरेश निराला, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, अनवर सिद्धकी, नगर उपाध्यक्ष राणा सिंह, छात्र संघ महासचिव अनुज कुमार, छात्र प्रधान सचिव नंदन कुमार, राजा याादव, अमित भगत सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -