कोशी में कोरोना का बरपा कहर, पिछले 24 घण्टे में 179 नए कोरोना मरीज़ मिले

0
124
- Advertisement -

बिहार में कोरोना की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। आज बिहार सरकार द्वारा जारी कोरोना अपडेट में सूबे में पिछले 24 घंटे में कुल 2986 नए मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की संख्या ने बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या को 51 हजार के पास पहुँचा दिया है।

जिस तरह से इसकी रफ्तार बढ़ रही है यह सूबे व सरकार के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। साथ ही पुलिस और प्रशासन के लिए भी चुनौती भरा समय है खास करके मानसून के आने से बाढ़ की समस्या भी बिहार में बहुत तेजी से बढ़ रही है। अब सरकार के लिए कोरोना के साथ साथ बाढ़ भी एक चुनौती के रूप में खड़ी हो गई है।

- Advertisement -

वही कोशी में भी कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुल 179 नए मामले आए हैं। जिसमें से अकेले सुपौल से 80 नये मामले सामने आए हैं। तो वहीं सहरसा से 54 तो मधेपुरा से 45 नये मामले सामने आए हैं।

कोसी की आस आप लोगों से हर बार निवेदन करती है कि जब अत्यधिक आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले। हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, मास्क हमेशा पहने खासकर बाहर निकलते समय। अपने व अपने परिवार का ख्याल रखें।

घर पर रहे सुरक्षित रहें
Stay Home, Stay Safe

- Advertisement -