कुएं में डूबने से वार्ड सदस्य की संदेहास्पद मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

0
63
- Advertisement -

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के जमालनगर पंचायत के वार्ड नं 02 के वर्तमान वार्ड सदस्य की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना ओपी क्षेत्र के जमाल नगर पंचायत की है। घटना के बाद इलाके सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं स्थानीय लोगों ने जब वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य का शव कुएं में नजर आया तब ग्रामीणों के प्रयास से मृत्य शरीर को कुएं से निकाला गया। जिसके बाद ओ0 पी0 पुलिस को सूचना दी गई।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही ओ0पी0 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि वे बर्षो से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि चक्कर आने के वजह से वह कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पुरे मामले के जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -