महाष्टमी को लेकर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

0
53
- Advertisement -

सहरसा : दस दिनों तक चलने वाले दशहरा के अष्टमी के दिन माँ गौरी की पूजा बड़ी ही श्रद्धा के साथ यह पूजा-अर्चना महिलाओं द्वारा की जाती है। गौरी पूजन का मुख्य उद्देश्य विवाहित महिलाएं आज के दिन अपने घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। गौरी पूजन मां गौरी पार्वती से आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है।

- Advertisement -

गौरी पूजन में महिलाएं माता पार्वती की आराधना करती है। इस दिन देवी का आवाहन किया जाता है, उनकी प्रतिष्ठा की जाती है। शहर के विभिन्न मंदिरों में आज के दिन भारी संख्या में महिलाएं मां गौरी की पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची हुई थी, बड़ी ही श्रद्धा के साथ महिलाओं ने आज के दिन पूजा/अर्चना कर अपने एवं अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। जिसे लेकर जिले के सभी दुर्गा मंदिरों में खास भीड़ देखने को मिला।

वहीं प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखी। जिला प्रशासन की ओर से मंदिर आने वाले अथवा बाजार घूमने वाले लोगों को मास्क पहनना तथा सामाजिक दुरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -