महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या पर बजरंग दल ने जताया शोक

0
95
- Advertisement -

सहरसा : महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं सुशील गिरी महाराज तथा महाराज कल्पवरुक्षगिरी एवं एक ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की पुलिस के सामने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हुए निर्मम हत्या पर बजरंग दल नवहट्टा के प्रखंड संयोजक राज सिंह ने शोक जताया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में जिस क्रूरता के साथ जो मॉब लिंचिंग हुई, वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। श्री सिंह ने महाराष्ट्र सरकार व महाराष्ट्र पुलिस-प्रशासन से सभी दोषियों की अभिलंब गिरफ्तारी व कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। साथ ही 72 घण्टे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो साधुओं के हत्या के विरोध में महाराष्ट्र सरकार तथा महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -