मानव कल्याण मोकामा द्वारा सहरसा की संस्था को किया गया सम्मानित।

0
125
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

परशुराम की धरती पर “मानव कल्याण मोकामा संस्था” द्वारा “विशाल रक्तदान शिविर सह बिहार प्रदेश समाज कल्याण सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। मानव कल्याण संस्था मोकामा के फाउंडर कुमार मंगलम ने बताया कि यह सम्मान समारोह तमाम रक्तवीरों के साथ-साथ उन समाज सुधारकों के लिए आयोजित किया गया है, जिसकी वजह से आये दिन किसी-न-किसी जरूरतमंद की मदद की जा रही है।

- Advertisement -

इस सम्मान समारोह में सहरसा के रक्तदान जागरूकता सेवा समिति, कोसी रक्तदानी महादानी, जनमन सहरसा तथा चेंज फॉर श्योर को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने के उपरांत संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान हमसभी को और जज्बे के साथ कार्य करने को प्रोत्साहित करता है।

- Advertisement -