मटेश्वरधाम : 21-22 फरवरी को होने वाले मटेश्वर महोत्सव को सफल बनाने हुई बैठक

0
149
- Advertisement -

सहरसा जिला अन्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर के काँठो स्थित उत्तर बिहार का गौरव और मिनी बाबाधाम धाम के नाम से प्रसिद्ध हो रहे बाबा मटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि सह मटेश्वर महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक बैठक आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने की।

- Advertisement -

बैठक में काँठो, मोहम्मदपुर, खजूरी, सरोजा, सकडापहारपुर, मोहनपुर सहित अन्य गाँव के लोग मौजूद थे। अध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार ने कहा कि 21 – 22 फरवरी को होने वाले शिवविवाह महोत्सव को सफल बनाने की अपील। सभी लोगों ने महोत्सव को सफल बनाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि 21 फरवरी को देश के नामचीन कलाकार और राइजिंग स्टार फेम अमर आनंद व प्रिया राज के साथ-साथ अन्य संगीत सेलीब्रेटी, रेडियो, दूरदर्शन के कलाकार द्वारा कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

वहीं महोत्सव के दूसरे दिन मिथिला के स्टार रचना झा, पूनम मिश्रा, कंचन पांडेय, माधव राय, रामबाबू झा सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बैठक सकडापहापुर के मुखिया पति रामेश्वर यादव ने भव्य भैरव नाथ का मंदिर बनवाने का घोषणा किया। मौके पर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, सत्यनारायण सिंह, जगधर यादव, रामावतार यादव, चन्द्रदेव मुखिया, पिंकू यादव, अरविंद यादव, जय शंकर सिंह, डाक एवं कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, संचालक शिवेंद्र पोद्दार, सिकेंन्द्र साह, जितेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, रामेश्वर यादव, विनय यादव, कृतनारायण राय सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे।

कृष्ण कन्हैया
कोशी की आस@बाबा मटेश्वरधाम

- Advertisement -