मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा 51 छठ व्रतियों के बीच पुजन सामग्री का किया वितरण

0
57
- Advertisement -

सहरसा – लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने 51 छठव्रतियों के बीच सूप के साथ पूजन सामग्री का वितरण किया। मंच के जिला संयोजक लुकमान अली के मछली मार्केट स्थित आवास पर व्रतियों को महापर्व में उपयोग होने वाले सामग्रियों से भरकर सूप वितरण किया गया।

मौके पर संयोजक मो० अली ने कहा कि प्रकृति के इस महापर्व की विशिष्टता यह है कि इसमें सजीवों को जीवन देने वाले सूर्य की उपासना होती है। श्रद्धालु जल में खड़े हो श्रद्धा, भक्ति और मनोयोग से भगवान भास्कर की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से यह पर्व में लोगों को छोटा सा योगदान है। इस बहाने मंच भी महापर्व में अपनी भागीदारी दे रहा है।

- Advertisement -

लुकमान ने बताया कि व्रतियों को सूप के साथ कुछ फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया है उक्त मोके पर अंजार आलम, विहिप जिला मंत्री सह छात्र संघ अध्यक्ष सागर कुमार नन्हें, छात्र नेता मिठू सिंह, दीपक पोद्दार, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह, नयर आजम, मोहम्मद सोहराब, अखिल भारती संस्कार भारती के विभाग प्रमुख रामप्रकाश सिंह रमानी, मंजर आलम, अमन जैसवाल, अरुण राम, देवी जी, बेचन दास, आशा देवी, पूनम देवी, गिरजा देवी, रेखा देवी, दाय रानी, पूनम देवी, सुनीता देवी, ठिठर मुखिया आदि मौजूद रहे।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -