पहले रंगदारी में एक लाख की मांग, फिर हुई छिनतई, मामला दर्ज

0
89
- Advertisement -

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी, पासवान टोला, वार्ड नंबर 13 निवासी जितेंद्र मिश्रा ने एक नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और छिनतई की घटना को अंजाम देने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित ने बताया कि वे टाटा मोटर्स फाइनेंस में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। उनसे बीते 10 अक्टूबर को मोबाइल पर एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। लेकिन वे उसे अनसुना कर दिये थे जिसके बाद गुरुवार को वे कलेक्शन करने अपने मित्र राजू कुमार के साथ जा रहे थे। तभी राजा इंडियन गैस एजेंसी के निकट भेरधरी गांव निवासी आशु तिवारी उर्फ बिट्टू और एक अनजान युवक ने उनके गाड़ी को घेर कर रुकवाया। जिसके बाद उन से रंगदारी की मांग की गई। साथ ही उनके साथ छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया है।

- Advertisement -

सदर थाना अध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -