पॉवर ऑफ यूथ सहरसा व संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के कार्यकर्ता द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में सफाई अभियान

0
273
- Advertisement -

आज दिनांक 23/02/2020 रविवार को सदर अस्पताल परिसर सहरसा में सुबह 07 बजे से दिन के 12 बजे तक सफ़ाई अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से पॉवर ऑफ यूथ सहरसा के कार्यकर्ता और संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के कार्यकर्ता गण शामिल थे।

सदर अस्पताल परिसर का पूर्ण सफ़ाई सारे कार्यकर्ता के द्वारा किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा मदद भी की। किसी ने पानी की व्यवस्था के लिए बाल्टी , कचरा साफ के लिए कचरा टब आदि की व्यवस्था की ताकि परिसर में लगे वृक्ष में समुचित पानी दिया जाय।

- Advertisement -

परिसर में उपस्थित सफाई अभियान में जुटे लोगों में पॉवर ऑफ यूथ के अध्यक्ष सुमित सिन्हा , उपाध्यक्ष निखिल झा , मीडिया प्रभारी मयंक मिश्र, अन्य कार्यकर्ता गण तथा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के संयोजक जय किशोर प्रसाद यादव, सेवा दल पदाधिकारी ललन चौधरी ,उपसन्योजक गुलाब प्रसाद सिन्हा , मीडिया प्रभारी रामरेख यादव (पूर्व मुखिया), अन्य कार्यकर्ता गण शामिल थे।

रितेश हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -