प्रेरक : दोस्तों के साथ मिल वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

0
209
- Advertisement -

सहरसा शहर के बंफर चौक निवासी समाजसेवी युवा रोहित झा के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं के द्वारा स्थानीय संजय गांधी जैविक उद्यान में वृक्षारोपण कर मनाया गया। वर्तमान समय में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, घटती वन भूमि के साथ-साथ कोरोना महामारी से समूचे विश्व में आम-जनमानस त्राहि-त्राहि कर रही है।

- Advertisement -

युवाओं के द्वारा अपने रोहित झा के जन्मदिवस पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर एक अद्भुत पहल की शुरूआत की गई है। जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा लगाए गए पौधे के बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने कहा कि जल जीवन हरियाली के साथ-साथ विश्व कल्याण हेतु वृक्ष है तो हम सब हैं।

इसी तरह यदि एक दूसरे से प्रेरित होकर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करेंगे तो निश्चित ही ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी पर अपना कहर नहीं बरपा पाएगी। मौके पर सभी लोगों ने रोहित झा के लंबी उम्र की कामना किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अनमन झा, अनवर, अभिषेक झा, राणा, शशि झा सहित अन्य मौजूद रहे।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -