- Advertisement -
सहरसा : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 73वीं पुण्यतिथि युवा कांग्रेस सहरसा द्वारा शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय वीर कुवर सिंह चौक संचार कार्यालय के नजदीक गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन् किया गया।कार्यक्रम में युवा ने गांधी के बंदर बन आज के परिपेक्ष्य में इस सिंद्धान्त को मुखरता के साथ आत्मसात करने का युवाओं से आग्रह किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि गांधी के देश में गोडसे के बढ़ते विचारधारा चिंता की बात है। कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के प्रदेश नेता केशर कुमार सिंह ने कहा कि देश के अंदर गांधी सिद्धांत को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है जिसका उदाहरण किसान आन्दोलनकारियों के साथ सरकार की रवैया है।
- Advertisement -
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा
- Advertisement -