पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से महागठबंधन के नेता व एनडीए के कार्यकर्ताओं और नेताओं में रविवार को शौक का माहौल देखने को मिला।प्रखण्ड क्षेत्र के सभी चौक चौराहे पर दोपहर से देर संध्या तक गरीब शोषित समाज के लिए जो विकासात्मक कार्य किया रघुवंश बाबू उसका चर्चा शौक व्यक्त करते हुए लोगों ने जाहिर किया।लोजद जिलाध्यक्ष धानिक लाल मुखिया ने कहा कि रघुवंश बाबू कि नीति हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत याद रहेगा।
*जेपी आंदोलन से रघुवंश बाबू का राजनीति सफर शुरू राजद स्थितीफ़े से हुआ खत्म*
जब हम लोग राजनीतिक शुरुआत ही किए थे। उस समय में रघुवंश बाबू के द्वारा जो शोषित पीड़ित लोगों के लिए आंदोलन और आवाज उठाया गया। वह आज भी हम लोगों के जहन में याद है। उनके निधन से उनके परिवार ही नहीं बिहार के हर गरीब शोषित परिवार को क्षति हुआ। मौके पर जदयू पूर्व प्रदेश महासचिव इश्तियाक खान,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ,पूर्व जिप सदस्य अशोक पासवान, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रशांत यादव ,पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष राम रूप यादव, कांग्रेस नेता बब्बू सिंह, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रणब राघव ,समाजसेवी जफर छोटू ,पंचायत समिति सदस्य सफीउल्लाह कारी ,तौसीफ खान ,जाप प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव,कमल नारायण गुप्ता ,जिप सदस्य प्रतिनिधि मंसूर खान सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके किए हुए गाड़ी शोक संवेदना व्यक्त किया।
राजेश डेनजील
कोशी की आस@सहरसा