रेनबो रिसॉर्ट में जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

0
54
- Advertisement -

सहरसा सदर के डी० बी० रोड स्थित रेनबो रिसोट प्रांगण में जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 94 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए मधेपुरा सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने बताया कि कर्पूरी जी अपने कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के हक में लगातार काम करते रहे। इनके बेदाग छवि एवं लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अभी के युवा वर्ग को उनके जीवन से सिख लेनी चाहिए। कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और दशकों तक विधायक रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जिनकी सादगी ईमानदारी और राजनीतिक पवित्रता का उदाहरण आज भी दिया जाता है।

वहीं विभिन्न वक्ताओ द्वारा इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की गई। उन्होंने कहा इस बात को सवाल के तौर पर राजसभा में भी उठाया गया था और उनहें मिलना भी चाहिए। मौके पर कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे सबने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -