सहरसा : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी।

0
298
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

आज दिनांक को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार, झारखंड सहित देशभर में एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसप्रकार आज लौह पुरूष की जयंती पर सुबह-सुबह समूचा देश दौड़ा।

- Advertisement -

पूरा देश आज लौह पुरूष को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। लौह पुरूष सरदार पटेल को देशवासियों ने नमन किया।इस अवसर पर सहरसा में भी रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर कुंवर सिंह चौक के गोलंबर से रन फोर यूनिटी के लिए शहीद चौक तक सैकड़ों लोग छातापुर विधायक नीरज बबलु, पुर्व विधायक संजीव झा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में दौड़े, मौके पर शशि शेखर सम्राट, विजय वसंत, शशि सिंह, हरिओम सिंह, संगम सिंह, प्रशांत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -