रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा
सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ आज सहरसा के स्टेडियम प्रांगण में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशु ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर राज्य सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। सीएए, एनआरसी व एनपीआर पर जनता से लगातार झूठ बोला जा रहा है। सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जीशु ने दिल्ली चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि देश को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने दिखा दिया है। अब बारी बिहार की है।
उन्होंने आगे बताया कि आगामी चुनाव में बिहार की जनता भी संविधान विरोधी कानून सीएए, एनपीआर और एनआरसी के जरिये समाज बांटने वालों को बेनकाब करेगी। यह कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लिए बड़ा खतरा है। बिहार ही नहीं पूरे देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 35-40 करोड़ गरीब लोगों के पास अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागजात नही है। यह गरीब, पिछड़ों की नागरिकता छिनने की साजिश है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी से स्थिति बदहाल है। महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। लोगों को मूल मुद्दे से भटकाने के लिए सीएए, एनपीआर और एनआरसी की बात की जा रही है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। सरकारी सेक्टर को निजी हाथों में बेचने की तैयारी है। बीएसएनएल जैसी संस्था को डूबाने के बाद अब एलआईसी को बेचा जा रहा है। आम लोगों की सरकार को कोई चिंता नहीं है।
महाधरना में मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर विद्यानन्द मिश्रा, राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर साहब,राजद नगर युवा उपाध्यक्ष जावेद अनवर चाँद, हम पार्टी जिला अध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, हम पार्टी महिला जिला अध्यक्ष रिभा शर्मा, VIP पार्टी पुर्व जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद, जाप प्रदेश सचिव सह मुखिया मनोज पासवान, रालोसपा प्रदेश सचिव विन्देश्वरी मेहता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्दन बागची, रालोसपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह महिषी प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल जिला उपाध्यक्ष सलामत राइन, जिला उपाध्यक्ष भवेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र मोहन सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार रवि, जिला महासचिव जितेन्द्र भगत, मनीष राज,चूरामणि झा, पिन्टू गुप्ता, नगर अध्यक्ष पप्पू सिन्हा, छात्र जिला अध्यक्ष शंकर कुमार युवा रालोसपा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष पिंकू यादव, कमालउद्दीन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, शशांक कुमार विक्की, पवन झा, गौरव सिंह, छात्र जिला सचिव राजेश यादव, अंकित आर्या, गोलू जयसवाल, पंकज महाकाल, गुड्डु, रौशन कुमार, रवि कुमार, डॉ० जफ़्फ़र आलम, वसी अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।