सहरसा : दो बदमाश हथियार के साथ पुलिस के गिरफ़्त में, बाईक जब्त

0
128
- Advertisement -

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के मकुना गांव में देसी शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी करने जा रही पुलिस ने शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, मकुना गांव में देसी शराब निर्माण होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई प्रकाश रजक, शशिधर सिंह सत्येंद्र सिंह समेत पुलिस जवान छापेमारी करने मकुना गांव पहुंचे। पुलिस के अनुसार गांव पहुंचते ही एक बाइक पर सवार मकुना निवासी किशोर यादव एवं अमरजीत कुमार ने पुलिस वाहन देखते ही बाइक छोड़ भागने का प्रयास किया। युवकों को भागते देख पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा और तलाशी ली, तलाशी के दौरान एक के कमर से देसी पिस्तौल एवं एक गोली तथा दूसरे के पाकेट से एक गोली बरामद किया गया।

- Advertisement -

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाइक भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के आपराधिक गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जानकारी देते हुए बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मकुना गांव में बाइक सवार दो बदमाश को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -