सहरसा: ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष

0
72
- Advertisement -

सहरसा: राष्ट्रीय जनता दल के जिला युवा प्रधान महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ईo रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। इनके मनोनयन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित सिंह रैकवार, जिला युवा नगर अध्यक्ष सोना सिंह भदौरिया, जिला युवा अध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान, जिला युवा उपाध्यक्ष आशीष सिंह उर्फ बंटी, सोनु सिंह, जिला युवा मीडिया प्रभारी रवि राज उर्फ बौआ, सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड युवा महामंत्री अंशु सिंह, सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड युवा उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता क्रांति सिंह, पतरघट प्रखंड युवा उपाध्यक्ष आशीष सिंह, युवा नगर उपाध्यक्ष नन्दन सिंह समेत अन्य ने बधाई दी।

वहीं नवमनोनीत नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को पूरे जिले में मजबूत कर सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जाएगा। राजनीतिक रूप से इसका इस्तेमाल नहीं करते हुए समाज के लोगों की बेहतरी कैसे हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। वहीं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व से ही सामाजिक कार्यों में जरूर हैं इनकी दक्षता को देखकर इनका मनोनयन किया गया है।

- Advertisement -

रितेश हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -