सहरसा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लगभग 20 वर्षों से फरार बदमाश को ससुराल से धर दबोचा

0
125
- Advertisement -

सहरसा – जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, रंगदारी सहित करीब आधा दर्जन मामले का करीब 20 वर्षों से फरारी अभियुक्त सरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अजय सिंह के भाई संजय सिंह को उसके ससुराल खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि अभियुक्त अपनी पहचान छुपा कर अपने ससुराल में गुमनाम जिंदगी जी रहा था।

वहीं सिमरीबख्तियारपुर थाना इन्स्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि उन्हें इस बदमाश के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि वे इन दिनों अपने ससुराल में रहता है। एक टीम का गठन कर बख्तियारपुर थाना के सअनि मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल महेशखुंट पहुंच वहां के थानाध्यक्ष के सहयोग से खेमहा बसंती गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय सिंह को पुलिस 2001 से तलाश कर रही थी। एक बार एसटीएफ की टीम भी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था लेकिन वे पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया था। लेकिन गुरूवार को संजय सिंह को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

_गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महेशखुंट से किया गिरफ्तार_

उन्होंने बताया कि संजय सिंह पर 20 अप्रैल 2001 को बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 41/01 हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद जीआर 959-08, फिर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 157/10, उसके बाद बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 230/10 जिसमें सरडीहा पंचायत के बलथी निवासी महेंद्र सिंह को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था हालांकि पुलिस को बयान देने के उपरांत इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद 2012 में फिर बलथी निवासी सुनील कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने को लेकर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 157/12 दर्ज किया गया था।

_हत्या, लूट, रंगदारी सहित आधा दर्जन से अधिक मामले में चल रहा था फरार_

वह इतने दिनों तक पुलिस को चकमा देकर विभिन्न स्थानों को अपना ठिकाना बनाने वाले संजय सिंह कुछ दिनों से महेशखुंट थाना क्षेत्र के खेम्हा बसंती गांव को ठिकाना बना लिया था ससुराल में ही गुमनाम जिंदगी जी रहा था और वह लाइन होटल में रह कर अपना परिचय छुपाकर जीवन यापन करता था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त संजय सिंह सहरसा जिले को छोड़ खगड़िया के महेशखुंट की ओर रूख कर तो लिया लेकिन अपराधिक घटना करता रहा था। बताया जाता है कि महेशखुंट एनएच पर लाइन होटल पर एनएच पर चलने वाले गैस टेंकर, डीजल व पेट्रोल टैंकर से तेल व गैस काटने का अवैध धंधा ड्राइवर व खलासी के मिलीभगत से संचालित करता था। वहीं उन्होंने बताया कि अभियुक्त की मां चंद्रकला देवी और उसका भाई अजय सिंह सरडीहा पंचायत की मुखिया रह चुके हैं। इधर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रितेश हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -