सहरसा : सदर थाना के मुख्य द्वार पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

0
549
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

जिले के सदर थाना के मुख्य द्वार पर एमभीआई संतोष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। वाहन चालकों को ऑन स्पॉट सभी वाहनों का जुर्माना तकनीकी मशीन के द्वारा किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को जप्त किया गया है। वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

डीटीओ ने बताया कि आज से चेकिंग अभियान में ऑन स्पोर्ट ऑनलाइन द्वारा चालान काटा जा रहा है। यह नियम आज से प्रारंभ हो चुकी है और लगातार यह चैकिंग अभियान चलेगी। पहले चालान रसीद के माध्यम से काटा जाता था, अब ऑनलाइन के माध्यम से ऑन स्पॉट चालान काटा जाएगा। मौके पर यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम, एएसआई एस•के• पाल सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

- Advertisement -