सहरसा : भाजपा ने मनाया अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि

0
210
- Advertisement -

पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मेन के नाम सें विख्यात भारत रत्न डा० एपीजे० अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि नगर युवा अध्यक्ष सोनू कुमार की अध्यक्षता में कायकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर श्रदांजलि अर्पित की। उनकें जीवन पर प्रकाश डालतें हुए नगर अध्यक्ष संजीव भगत एवं रौशन राज बादशाह नें कहा कि भारत को शक्तिशाली बनानें मे उन्होंने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 में एक गरीब परिवार मे पैदा हुए डा० एपीजे अब्दुल कलाम ने एक वैज्ञानिक और इन्जीनियर के तौर पर रक्षा अनुसंधान और विकास सगठन और भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान सगठन (इसरो) में कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया और देश को शक्तिशाली बनानें मे अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वह अपनी सादगी के लिए हमेशा जानें जाते है। उन्होनें कहा पढाई जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग है। अगर बच्चे सच्चे मन से पढे, तो वह भी देश का नाम रोशन कर सकते है। इस मौकें पर किरण देवी, नीलम भगत, ललिता देवी, रौशन राज बादशाह, रमेश सिंह, राजकिशोर सिंग, अरविंद भगत, पंकज निगम, भवेश कुमार, गोपाल कृष्ण, विजय शर्मा, विनोद भगत, मोहम्मद सब्दुल आलम, सैय्यद मुस्तकिम अशरफ, संजय कुमर आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -