संसद में शीतकालीन सत्र के दौरन महिला स्पीकर रमा देवी पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी पर भाजपाइयों में उबाल आ गया है। शनिवार को भाजपा नेत्री किरण देवी की अध्यक्षता में आजम खान की टिप्पणी के विरोध में सपा सांसद आजम खान का पुतला दहन कर भाजपाइयों ने विरोध दर्ज कराया है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने पहले आजम खान मुर्दाबाद, के जम के नारे लगाए, इसके बाद उसका पुतला फूंका। विरोध कर रही कार्यकर्ताओ ने आजम खान के पुतले की पिटाई चप्पलों से भी की। सपा सांसद आजम खान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
ज्ञात हो कि देश भर में महिला स्पीकर रमा देवी पर की गई असंसदीय टिप्पणी का विरोध लगातार किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजीव भगत ने कहा कि नारी का सम्मान नहीं करने वालों को कतई माफी नहीं मिलनी चाहिए। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाना चाहिए।
वही भाजपा नेता रौशन राज बादशाह एवं सोनू कुमार ने आजम खान की जल्द-दे-जल्द संसद की सदस्यता समाप्त कर गिरफ्तारी की मांग की है। नीलम भगत एवं अरविंद भगत ने कहा कि आजम खान पर महिला अपमान का मुकदमा दर्ज किया जाए।
मौके ललित देवी, मनोरमा देवी, रूबी देवी, अनिता देवी, संपी देवी, कारी देवी, पारो देवी, कारी देवी, रौशन राज बादशाह, सोनू कुअंर, पंकज निगम, गोपाल कृष्ण, भवेश कुमार, विजय शर्मा, रमेश सिंह, विनोद भगत, संजय कुमार, सब्दुल आलम, मुस्तकिम अशरफ, रणवीर यादव आदि उपस्थित थे।