सहरसा : बीडीओ के द्वारा बुलाए गए बैठक में शामिल हुए मुखिया पति

0
304
- Advertisement -

राजेश कुमार….

सहरसा : जिले के नवहट्टा प्रखंड मुख्यालय के सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के साथ जल संकट एवं पंचायत में उपलब्ध सरकारी चापाकल की भौतिक स्थिति के संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने विशेष बैठक बुलाया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बुलाए गए बैठक में मुखिया के बदले उनके पति शामिल हुए। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के उपस्थिति व प्रखण्ड प्रमुख की अध्यक्षता में घण्टों तक बैठक चला। आने वाले समय में बाढ़ जैसी हालात की स्थिति में जनप्रतिनिधियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया। सबसे बड़ी बात यह थी कि बीडीओ के द्वारा बुलाए गए जनप्रतिनिधियों की बैठक में मुखिया के बदले उनके पति व परिवार के सदस्य बैठक में शामिल हुए, जो सरकारी नियमावली के विरूद्ध है। हालांकि बीडीओ द्वारा अगर जनप्रतिनिधि के बदले में परिवार के अन्य सदस्य को बैठक में आने से रोका जाए, तो कई लापरवाही का खुलासा होगा। प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत में जनप्रतिनिधियों के बदले उनके परिवार के सदस्य ही कार्यवाही देखते हैं। इसलिए पंचायत में भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा मिला रहा है। हालांकि बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के बदले अन्य किसी को बैठक में न आने की सख्त हिदायत भी दिया है।

- Advertisement -

बैठक में प्रखण्ड प्रमुख शमीम अख्तर पप्पू, स्थानीय सुनील सिंह, हाटी मुखिया चन्द्रिका पासवान, खरका तेलवा मुखिया हीरेन्द्र गुप्ता और कई मुखिया के परिवार के लोग शामिल थे।

- Advertisement -