सहरसा: कॉलेज व स्कूलों के पास मटरगस्ती करते मनचलों पर शिकंजा कसने हेतु प्रशासन ने चलाया अभियान, मचा हड़कम्प

0
492
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

महिला कॉलेज व जिला गर्ल्स स्कूल के पास चलाए गए अभियान

- Advertisement -

सहरसा: जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को असामाजिक तत्वों एवं स्कूल कॉलेजों के आसपास बेवजह मटरगस्ती करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान से महिला कॉलेज एवं गर्ल्स स्कूल के आस पास हड़कम्प मच गया। इस दौरान सदर एसडीओ शम्भूनाथ झा एवं सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित पुलिस बलों ने जिला गर्ल्स हाई स्कूल एवं रमेश झा महिला महाविद्यालय परिसर और आसपास जमा युवकों की जमकर खबर ली।

वहीं कॉलेज और स्कूल के आसपास जमा तकरीबन एक दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। साथ ही स्कूल और कॉलेज प्रसासन को निर्देश दिया गया कि बिना कोई कारण के अनावश्यक लोग कॉलेज व स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करें। वहीं कॉलेज के आस पास अतिक्रमण कर लगाए गए छोटे – मोटे दुकानदारों को सदर एसडीओ ने सख्त हिदायत दी गई। इस बाबत सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि रूटीन के तहत महिला कॉलेज एवं गर्ल्स स्कूलों के आस पास असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कॉलेज व स्कूल परिसर के आसपास से लगभग एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। वहीं महिला कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रसासन कि ओर से इस सम्बंध में बाहर नोटिस भी लगाया गया है और समय समय पर कई बार छात्राओं के अभिभावकों को समझाया जाता है लेकिन फिर भी लोग कॉलेज कैम्पस में जमा हो जाते हैं। स्टाफ की कमी के कारण लोग अंदर प्रवेश कर जाते हैं।

यहां बताते चलें कि विभिन्न कालेजों एवं स्कूलों के पास मटरगस्ती करते मनचले युवकों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है ये मनचले बेवजह आसपास के दुकानों पर बैठ टाईमपास करते नजर आ जाते थे। ये लोग अक़्सर आने जाने वाले छात्रों पर भव्तियां कसने का काम करते रहते हैं। प्रशासन के इस कदम को कई लोगों ने सही कदम बताते हुए अभियान लगातार हर एक सप्ताह जारी रखने की बात कह रहे हैं। मौके पर सदर अनुमण्डल पदाधिकारी शंभू नाथ झा, सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि सहित अन्य पुलिस बल मौजुद रहे।

- Advertisement -