सहरसा : धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।

0
376
- Advertisement -

 

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

- Advertisement -

चित्रकारी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लोगों का दिल मोहा

सहरसा – कायस्थ समाज के लिए पूज्यनीय कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा जिले भर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर कायस्थ टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त फाउंडेशन द्वारा चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त महाराज का पूजन काफी उत्साह पुर्वक किया गया। पूजन उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया। प्रसाद वितरण के उपरांत चित्रकला प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि चित्रकला प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ० अवनीश कर्ण व स्थानीय लोगों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में समूचे शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ बच्चों ने काफी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

सर्वप्रथम उक्त अवसर पर शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों एवं श्रोताओं के मन मोह लिया। ततपश्चात कोशी क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक प्रमोद आनंद की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। मौके पर रणधीर कुमार सिन्हा, श्यामानन्द लाल दास, जनार्दन सिन्हा, अमरेन्द्र सिन्हा, विष्णुकान्त सिन्हा, अर्पित सिन्हा, आशीष सिन्हा, वन्दन कुमार वर्मा, रतन कुमार वर्मा, अधिवक्ता रोहित धोष, छोटू,अशोक कर्ण, डा० सतीश कुमार दास, कृष्ण मुरारी प्रसाद अधिवक्ता, माधव सिन्हा, मुकुल दत्ता, अभिनीत दत्ता, हेमन्त कुमार, गौरव प्रताप, अमृत वर्मा, हर्षित सिन्हा, निहाल सिन्हा सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

- Advertisement -