सहरसा : प्रशंसनीय कार्य के लिए सदर थानाध्यक्ष राजमणि को सम्मान स्वरूप डीआईजी से मिला प्रशस्ति पत्र।

0
838
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा।

_नर्तकी हत्याकांड में राकेश सिंह पर गाज गिरने के बाद बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राजमनी बनें सदर थानाध्यक्ष_

- Advertisement -

सहरसा – सदर थाना में अच्छे कार्य के लिए कोशी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने सदर थानाध्यक्ष राजमणि को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि माह दिसंबर 2019 में सदर थाना में कुल नौ विशेष कांड प्रतिवेदित हुए जिसके अनुपात में माह दिसंबर 2019 में कुल 43 विशेष प्रतिवेदित कांडों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा कड़ी मेहनत कर महत्वपूर्ण कांड का उद्भेदन किया गया और बदमाशों की गिरफ्तारी की गई।

_जोन ट्रांसफर बाद सहरसा आए इन्स्पेक्टर राजमणि पहले बख्तियारपुर फिर सदर थानाध्यक्ष बनें_

उन्होंने कहा है कि यह कार्य कुशल एवं परिश्रमी पदाधिकारी का परिचायक है और उत्कृष्ट कोटि के कर्तव्यपरायणता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे भी बेहतर करने की उम्मीद जताई है। बताते चलें कि बेतिया जिले के नवलपुर थाना से पदोन्नति उपरांत ट्रांसफर होकर करीब एक साल पहले कोशी रेंज आए इन्स्पेक्टर राजमणि ने महज़ कुछ ही समय में सहरसा जिले में अपनी एक अलग पहचान बना लिया है। पहले बख्तियारपुर एसएचओ फिर सदर थाना की कमान संभाल रखी है।

ज्ञात हो कि सहरसा जिले सहित सदर थाना क्षेत्र में बीते कुछ माह में अपराध का ग्राफ बढ़ा लेकिन जितने भी बड़े अपराधिक वारदातें हुई उसमें पुलिस ने चन्द दिनों में खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम बड़ी तत्परता से किया। वहीं कई नामचीन बदमाशों व उसके गिरोह का भंडाफोड़ कर अमन-चैन लाने की कोशिश की गई। डीआइजी से प्रशस्ति पत्र मिलने पर कई पुलिस पदाधिकारियों ने सदर थानाध्यक्ष को विभिन्न माध्यमों से बधाई दी है।

- Advertisement -