सहरसा: व्यवसाईयों के साथ बिहरा थानाध्यक्ष ने आयोजित की बैठक

0
139
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

प्रशासन का ऐलान आपराधिक प्रवृत्ति वाले के खिलाफ चलेगा मुहिम, गुप्त सूचना हेतु नम्बर किये सार्वजनिक

- Advertisement -

सहरसा :- जिले के बिहरा थाना में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने व्यवसाई वर्ग के साथ एक विशेष बैठक आयोजित किया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने सभी लोगों से अपील किया कि सभी लोग पुलिस प्रशासन को सहयोग करें और आप लोगों को समाज के प्रति असामाजिक तत्वों को पुलिस के सामने लाने में थाना से जो सहयोग चाहिए तुरंत सूचित करें , जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दशहरा पर्व शांति पूर्वक सभी लोग मनाए। समाज में शान्ति बनी रहे इस बात का सभी लोग ध्यान रखें। आगे अपने सम्बोधन में बिहरा थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब कारोबारी, आपराधिक प्रवृत्ति के युवा, भुमि अतिक्रमण करने वाले को किसी भी सूरत में बक्सा नही जायेगा।

उन्होंने सहयोग हेतु अपने मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये और कहा कि जिस व्यक्ति को किसी प्रकार की विशेष सूचना मिले इसकी जानकारी हमारे मोबाइल नंबर 9431822539 दे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी और वैसे व्यक्ति के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जायेगी। रणवीर कुमार ने कहा पीने वाले पानी का स्थायी निदान, बाजार में जाम की समस्या एवं अतिक्रमित सड़को का भी जल्द निपटारा किया जाएगा। उक्त मौके पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के साथ सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रमोद झा, देव कुमार गिरी, कौशल कुमार, थाना मैनेजर राम जी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं बैठक में मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत, अरुण गुप्ता, अरविंद सिंह, बौआ महतो, अमित कुमार, विक्रम सिंह, वरुण चौधरी, चंदन कुमार, मुन्ना पांडेय, कन्हैया ठाकुर, दिलीप महतो, अजीत पांडेय सहित अन्य व्यवसाई शामिल रहे।

- Advertisement -