सहरसा : सलखुआ में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, दो बच्चे हुए घटना के शिकार।

0
143
- Advertisement -

जिले के सलखुआ थाना के माठा गांव में वर्षो से जारी वर्चस्व की लड़ाई में एक बार फिर गोली चली। गोलीबारी में दुकान जा रही 12 वर्षीय प्रियंका और 4 वर्षीय सुरुचि को गोली लगी। दुकान से कॉपी खरीदने जा रही सुरेंद्र यादव की बेटी और पोती को गोली लगी।

सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत माठा गांव के गफ्फार मियां और रणवीर यादव के बीच आज सुबह गोलीबारी हुई। सलखुआ पीएचसी पहुंच पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पुरे मामले के जाँच में जुटी। बेहतर इलाज के लिए सलखुआ पीएचसी से सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया। गोलीबारी की घटना में दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल चल रहा है।

- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -