समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की मनाई गई 118 वीं जयंती

0
108
- Advertisement -

सहरसा जिले के सोनबरसा राज स्थित एमएचएम महाविद्यालय में समाजवादी नेता स्व भूपेंद्र नारायण मंडल की 118वी जयंती समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉo अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

साथ ही महाविद्यालय परिसर स्थित मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉo अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रखर समाजवादी नेता के रूप में चर्चित स्वo भूपेंद्र नारायण मंडल बाबू इलाके के बेहतरी के लिए कई प्रयास किए। उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने मधेपुरा स्थित विश्वविद्यालय की स्थापना उनके नाम और उनके जयंती के अवसर पर किया है। वे हमारे दिल में सदा बसे रहेंगे। छात्र-छात्राओं सहित सबों को उनके आदर्श पर चलना चाहिए।

- Advertisement -

वही अतिथि शिक्षक डॉo मनोज कुमार ने कहा कि भूपेंद्र बाबू गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे। वे उनके हक और अधिकार को दिलाने के लिए सदा संघर्ष करते रहे है। महाविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मधु प्रथम , मुस्कान द्वितीय एवं प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही। वहीं क्विज प्रतियोगिता में अर्चना व मुस्कान प्रथम , सृष्टि सिंह द्वितीय एवं सांत्वना पुरस्कार मधु और प्रतिभा को दिया गया। जबकि महाविद्यालय परिसर स्थित क्रिकेट के मैदान पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने महाविद्यालय के लेखापाल कुंदन सिंह के पहली गेंद पर बल्ला से हिट कर मैच का उद्घाटन किया।

 

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -