◆ राजेश कुमार/ रितेश हन्नी सहरसा..◆
सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल पर रोड़ेबाजी करने का मामला सामने आया है। बिहरा थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने जानकारी दिया कि अंचल कार्यलय सत्तरकटैया के पत्रांक 276 – 2 के आलोक में रस्ते के विवाद को खत्म करने के लिए वादी प्रमोद यादव, आरण निवासी को कहा गया लेकिन प्रमोद यादव उनके भाई मनोज यादव, मुकेश यादव तीनों के पिता अगम लाल यादव, अगमलाल यादव पिता स्वर्गीय बाबूजी यादव, जितनी देवी पति मनोज यादव, रंजू देवी पति मुकेश यादव सहित अन्य लोग पहुँचकर पुलिस बल के साथ गाली-गलौज करने लगे एवं पुलिस बल के ऊपर रोड़ेबाजी भी करने लगे। हालाँकि घटना में बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा, इस घटना में कुछ लोग इसमें चोटिल भी हो गए।
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने जानकारी दिया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एवं गाली गलौज करने के कारण उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 82/19 द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। जो व्यक्ति इस घटना में शामिल है, जल्द ही उनकी गिफ्तारी की जायेगी।